Wednesday, 30 April 2025

Monday, 7 April 2025

पुस्तकोपहार 2025

स्थल: पुस्तकालय, केन्द्रीय विद्यालय किरंदुल तिथि: 7 अप्रैल 2025 केन्द्रीय विद्यालय किरंदुल में दिनांक 7 अप्रैल 2025 को पुस्तकालय में "पुस्तकोपहार कार्यक्रम 2025" का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में "Sharing is Caring" की भावना को बढ़ावा देना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था। इस अवसर पर प्राथमिक वर्ग के कक्षा 1, 2, 3, एवं 4 तथा माध्यमिक वर्ग के कक्षा 6, 7, 9 एवं 10 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने सत्र की पुरानी पाठ्यपुस्तकें, कहानी की पुस्तकें तथा अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें पुस्तकालय में दान कीं। कार्यक्रम के अंतर्गत एक पुस्तक आदान-प्रदान सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने आपस में पुस्तकें साझा कीं। जिन विद्यार्थियों ने पुस्तक दान की थी, उन्हें पुस्तक प्राप्त करने में प्राथमिकता दी गई। इससे विद्यार्थियों को न केवल दूसरों की मदद करने की प्रेरणा मिली, बल्कि संसाधनों के पुनः उपयोग की भी सीख प्राप्त हुई। कक्षा अध्यापकों ने बच्चों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कार्यक्रम के महत्व को समझाया। "पुस्तकोपहार 2025" न केवल ज्ञान के आदान-प्रदान का एक सशक्त माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों में सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसी भावनाओं का भी विकास हुआ।

परीक्षा पे चर्चा 2026

परीक्षा पे चर्चा प्रतियोगिता 2026 में आपका स्वागत है भारत में हर छात्र जिस बातचीत का इंतजार कर रहा है वह है, माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र म...