" किताबों में इतना ख़ज़ाना छुपा है, जितना कोई लुटेरा कभी लूट नहीं सकता "
Monday, 7 April 2025
पुस्तकोपहार 2025
स्थल: पुस्तकालय, केन्द्रीय विद्यालय किरंदुल
तिथि: 7 अप्रैल 2025
केन्द्रीय विद्यालय किरंदुल में दिनांक 7 अप्रैल 2025 को पुस्तकालय में "पुस्तकोपहार कार्यक्रम 2025" का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में "Sharing is Caring" की भावना को बढ़ावा देना एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना था।
इस अवसर पर प्राथमिक वर्ग के कक्षा 1, 2, 3, एवं 4 तथा माध्यमिक वर्ग के कक्षा 6, 7, 9 एवं 10 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों ने अपने सत्र की पुरानी पाठ्यपुस्तकें, कहानी की पुस्तकें तथा अन्य ज्ञानवर्धक पुस्तकें पुस्तकालय में दान कीं।
कार्यक्रम के अंतर्गत एक पुस्तक आदान-प्रदान सत्र भी आयोजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने आपस में पुस्तकें साझा कीं। जिन विद्यार्थियों ने पुस्तक दान की थी, उन्हें पुस्तक प्राप्त करने में प्राथमिकता दी गई। इससे विद्यार्थियों को न केवल दूसरों की मदद करने की प्रेरणा मिली, बल्कि संसाधनों के पुनः उपयोग की भी सीख प्राप्त हुई।
कक्षा अध्यापकों ने बच्चों को इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कार्यक्रम के महत्व को समझाया।
"पुस्तकोपहार 2025" न केवल ज्ञान के आदान-प्रदान का एक सशक्त माध्यम बना, बल्कि विद्यार्थियों में सहयोग, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसी भावनाओं का भी विकास हुआ।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
राजभाषा प्रदर्शनी
हिंदी पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत 18 सितंबर 2026 को केंद्रीय विद्यालय किरंदुल के पुस्तकालय में राजभाषा प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। प्रदर...
-
https://drive.google.com/drive/folders/1xt-GwYWhU4FihrknircdK7zR6JMBsaLX
-
Ace Indian shooter Manu Bhaker missed a Paris 2024 Olympics medal hat-trick after finishing fourth in the women’s 25m air pistol shooting ev...
-
The Kendriya Vidyalaya Kirandul family bid a warm and heartfelt farewell to **Mr. Aakash Singh Rathore, Primary Teacher (PRT)**, on his tr...


No comments:
Post a Comment